फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   life imprisonment in tibetan murder case

तिब्बती युवक के हत्यारों को उम्रकैद, 2015 में तीन युवकों ने की थी हत्या

Sat, 02 Dec 2017 02:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 02 Dec 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
life imprisonment in tibetan murder case

धर्मशाला स्थित जिला अतिरिक्त एवं सत्र न्यायाधीश दो शरद लगवाल की अदालत ने मैक्लोड़गंज में एक तिब्बती युवक की हत्या करने के तीन आरोपियों पर दोष सिद्ध होने पर उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


कैलाश निवासी दसालनी (धर्मशाला), महेश कुमार निवासी रावा (धर्मशाला) और रिंकू कुमार निवासी धलेड़ शाहपुर को न्यायालय ने 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर से मामले की पैरवी कर रहे जिला उप न्यायवादी संदीप अग्निहोत्री ने बताया कि मैक्लोडगंज में 30 अक्तूबर 2015 को तिब्बती युवक छोकडाई की तीन युवकों ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक रात को अपनी गर्लफ्रेंड शेरिंग योडन के साथ रात्रि भोज कर वापस जा रहा था। युवकों ने छोकडाई तथा शेरिंग योडन का बाइक पर पीछा किया। तीनों आरोपियों ने छोकडाई के साथ मारपीट की।


मारपीट के दौरान आरोपी कैलाश ने चाकू से तिब्बती युवक पर तीन वार किए थे। गंभीर रूप से घायल हुए तिब्बती युवक को जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया था।

युवक की मित्र शेरिंग योडन ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना मैक्लोड़गंज में मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस ने आरोपी युवकों की निशानदेही पर चाकू भी बरामद कर लिया था। जुर्माना अदा न करने पर तीनों दोषियों को एक-एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed