मां के सामने ही मासूम को उठा ले गया तेंदुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के रामपुर ननखड़ी में तेंदुआ साढ़े तीन साल की बच्ची को उसकी मां के सामने उठाकर ले गया और मार डाला। मासूम का शव जंगल से बरामद कर लिया गया है। तेंदुए ने बच्ची के धड़ को लगह कर दिया था।
इस हादसे से मां बुरी तरह से सदमे में चला गई है। पूरे मामले से एक बार आदमखोर तेंदुए का खौफ पूरे इलाके में फैल चुका है और लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। मामला शुक्रवार रात का है जब खनेरी निवासी राकेश कुमार के घर बाहर बरामदे में उनकी साढ़े तीन साल की मासूम आयु मां के सामने खेल रही थी।
इसी दौरान तेंदुआ अचानक यहां पहुंच गया और झपटा मारकर बच्ची को उठाकर ले गया। मां ने मौके पर बच्ची को बचाने के लिए काफी शोर मचाया। इसके बाद गांव के लोगों ने इकट्ठा होकर तलाश शुरू की तो पास के जंगल में ही बच्ची का लहूलुहान शव बरामद कर लिया गया है।
वन विभाग ने तेंदुए को नरभक्षी घोषित किया
खनेरी के पास अपनी लाड़ली बेटी को अपने ही आंखों के सामने तंदुए द्वारा उठा ले जाने पर मां भागू देवी सदमे में है। रचोली पंचायत के प्रधान रचोली विशेषर लाल ने और क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द तेदुंए को पकड़ा जाए। ताकि इस तरह और कोई घटना न घटना न हो सके।
रामपुर क्षेत्र में आदमखोर तेंदुए द्वारा बार -बार बच्चों को शिकार करने पर क्षेत्र के परिजनों में खौफ का माहौल उत्पन्न हो गया है। आज तक आदम खोर तेदुए ने जितने भी हमला किया है उनमें सबसे ज्यादा बच्चों पर हमले हुए हैं। डीएफओ रामपुर अमित शर्मा ने बताया कि इस घटना की जानकारी चीफ वाईल्ड लाईफ वार्डन को दे दी गई है।
उन्होंने कहा कि तेंदुए को नरभक्षी घोषित करते हुए मारने के आदेश दे दिए गए हैं। शूटरों की टीम रामपुर भेजी जा रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। अगर कोई स्थानीय शूटर मिल जाता है तो तुरंत तेदुएं को मार दिया जाएंगा। उन्होंने बताया कि तेदुए द्वारा बच्चों पर हमले करने का रामपुर उपमंडल में तीसरा मामला है।