फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Leopard killed by poachers in Sirmour Himachal Pradesh

तेंदुए का शिकार कर नाखून और पैर भी काटकर ले गए शिकारी

Wed, 01 Mar 2017 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Wed, 01 Mar 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
Leopard killed by poachers in Sirmour Himachal Pradesh

तेंदुए को मारने के बाद शिकारी उसके नाखून और पैर भी काटकर ले गए। मामला हिमाचल के सिरमौर जिले का नाहन का है। मौके पर बंदूक से निकले छर्रे भी बरामद हुए हैं। वन विभाग ने पुलिस थाना नाहन में अज्ञात शिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कौलांवालाभूड़ के वन आरक्षित क्यारी जंगल में गश्त के दौरान फॉरेस्ट गार्ड को एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को तेंदुए के शरीर पर लगे छर्रे भी मिले। तेंदुए के शव में कीड़े पड़ गए थे। आशंका है कि किसी शिकारी ने तेंदुए के अवैध शिकार किया है।

विज्ञापन

चारों पंजों को काटकर नाखून गायब

Leopard killed by poachers in Sirmour Himachal Pradesh

शिकारी ने तेंदुए को मारने के बाद चारों पंजों को काटकर नाखूनों को भी गायब कर दिया है। बहरहाल, वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले से पर्दा उठेगा। उधर, सैनवाला रेंज के बीट ऑफिसर राम कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान फॉरेस्ट गार्ड को तेंदुआ मृत मिला था। 

बताया कि तेंदुए के शव में कीड़े पड़ गए थे। अंदेशा जताया जा रहा है कि छर्रे लगने बाद ही शव में कीड़े पड़े हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। उधर, एचएचओ तिलकराज ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। अज्ञात शिकारियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed