फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   leopard killed by poachers in Kullu.

आप भी देखिए, शिकारियों ने मार डाला तेंदुआ

Sun, 08 Feb 2015 09:45 AM IST
Updated Sun, 08 Feb 2015 09:45 AM IST
विज्ञापन
leopard killed by poachers in Kullu.

हिमाचल के कुल्लू जिले में आनी से करीब चार किमी दूर एनएच 305 पर कुरूवा के पास शनिवार दोपहर करीब एक बजे तेंदुआ पहाड़ी से गिर कर सड़क पर आ गिरा। वाहन चालकों ने इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। वन विभाग और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


इसका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कुरूवा मोड़ के पास शनिवार दोपहर करीब एक बजे पहाड़ी से एक तेंदुआ सड़क पर आ गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों ने पहले इसे डर के मारे दूर से ही देखा। लेकिन, जब एनएच पर गाड़ियां रुकीं तो लोग हिम्मत जुटा कर तेंदुए के पास पहुंचे, जो मृत अवस्था में पड़ा था।

विज्ञापन

तेंदुए की पीठ पर गहरे जख्म

leopard killed by poachers in Kullu.

लोगों ने देखा कि तेंदुए की पीठ पर बाईं टांग के ऊपर किसी गहरे जख्म का निशान है। वह किसी शिकारी द्वारा गोली मारने से लगा हो सकता है। लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम आरओ एमडी शर्मा, बीओ महेंद्र ठाकुर, वन कर्मी देवकीनंद व हेरूराम और पुलिस थाना आनी का दल एएसआई नरेंद्र कुमार की अगुवाई में मौके पर पहुंचा और हादसे का जायजा लेकर उसके शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस थाना प्रभारी आनी संतोष कुमार ने इस मामले की पुष्टि की है।

शिकार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

leopard killed by poachers in Kullu.

उन्होंने बताया कि एनएच 305 पर कुरूवा मोड़ के पास मृत अवस्था में जो तेंदुआ पाया गया है, उसके शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तेंदुए की मौत कैसे हुई, इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

उन्होंने बताया कि जंगली जानवरों का शिकार करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उधर, इसके बारे में वन विभाग के आरओ एमडी शर्मा ने बताया कि पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने में प्रत्येक जीव का विशेष महत्व है। जो लोग इन जंगली जानवरों को मार रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed