मादा तेंदुए को मारकर सिर और पंजे ले गए शिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के जिला बिलासपुर के कुननू गांव में मादा तेंदुए को मारकर शिकारी उसका सिर और पंजे काटकर ले गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि तेंदुए को करीब 20 दिन पहले मारा गया है। इस बात का पता तब चला, जब बच्चों ने एसीसी डेंजर जोन वाले इलाके में मृत तेंदुए के होने की बात कही।
लोगों ने इसकी सूचना पंजगाईं पंचायत प्रधान सुशील शर्मा को दी। उन्होंने वन खंड अधिकारी सतपाल को घटना के बारे में बताया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि तेंदुए का सिर और पंजे गायब थे। इसके बाद बरमाणा थाना में सूचना दी गई। वन विभाग और पुलिस की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। डॉ. अशोक रांगड़ा और डॉ. प्रेम लाल ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद बताया कि मादा तेंदुए को गोली से मारा गया है।
शरीर में पड़ चुके हैं कीड़े
इसे कम से कम 20 दिन पहले मारा गया है। इस कारण कीड़े इसके आधे शरीर को क्षत-विक्षत कर चुके हैं। उन्होंने मादा तेंदुए की उम्र लगभग 15 महीने बताई। एसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की छानबीन शुरू की जाएगी। इस
दौरान वन विभाग के आरओ निशित कुमार, वन खंड अधिकारी सतपाल, एसीएफ अश्वनी कुमार, फॉरेस्ट गार्ड सुशील कुमार, हंसराज, पवन, जितेंद्र, आरक्षी हीरा और वार्ड मेंबर सुनील मौजूद रहे। वहीं, वन खंड अधिकारी सतपाल ने कहा कि उन्होंने अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है। आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी। वाइल्ड एनिमल प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है।