{"_id":"81a12eac299679bc1e600aba77c4dd59","slug":"leopard-hunt-eight-goats","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने आठ बकरियों को बनाया शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेंदुए ने आठ बकरियों को बनाया शिकार
बयूरो/ अमर उजाला, नौहराधार (सिरमौर)
Updated Sat, 12 Apr 2014 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी पंचायत के टिकराह गांव में रात के समय एक ग्रामीण की गौशाला में हमला बोल कर तेंदुए ने 8 बकरियों को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
आधीरात रात के बाद तेंदुए ने जोगिंद्र सिंह की गौशाला की छत को तोड़ा। तेंदुए ने अंदर घुसकर 8 बकरियों को बुरी तरह से नोंच डाला।
पहले बकरियों को घायल करके 20 मीटर दूर ले गया फिर वहां मार डाला। पंचायत प्रधान मोहल लाल ने परिवार को सरकार व प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।
नौहराधार क्षेत्र में तेंदुए ने पिछले लंबे समय से आतंक मचा रखा है। क्षेत्र में अब तक 50 से भी अधिक भेड़ बकरियों को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया है।
लोगों का आरोप है कि वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई भी ठोस प्रयास नहीं कर रहा है।
उधर, आरओ नौहराधार अतुल चौधरी ने बताया कि उन्हें इस बारे अभी तक कोई भी जानकारी नहीं है। यदि गरीब का नुकसान हुआ है तो अवश्य मदद की जाएगी।