फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   landlord murdered in shimla himachal

तेजधार हथियार से कर दिया जमींदार का कत्ल, वजह चौंकाने वाली

Wed, 13 Jun 2018 09:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 13 Jun 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
landlord murdered in shimla himachal
मामूली बात को लेकर तेजधार हथियार से जमींदार को मौत के घाट उतार दिया। वारदात घणाहट्टी के फगेड़ा गांव की है। बुजुर्ग ज्ञान चंद घर में अकेला रहता था। इसकी लाश कमरे में लहूलुहान हालत में पड़ी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शव के पास शराब की टूटी हुई बोतल पड़ी थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी बोतल के वार से बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा गया। 
विज्ञापन


कत्ल के आरोप में प्रेम सिंह और नरेश को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इनमें से एक आरोपी ज्ञान चंद के साथ मारपीट कर चुका था। पुलिस मामले को पुरानी रंजिश से भी जोड़ कर देख रही है। मंगलवार को एएसपी मनमोहन ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए हत्या का पूरा मामला

landlord murdered in shimla himachal

पुलिस को दी शिकायत में फगेड़ा गांव के सोहन लाल उर्फ  सोनू पुत्र ज्ञान चंद ने बताया कि वह छह साल से पत्नी सीता देवी और बच्चों के साथ बौडा कंडा गांव में रहता है। पिता अकेले पैतृक मकान में रहते थे।

सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे इसके ताया के बेटे ने फ ोन पर उसके पिता के साथ मारपीट होने की सूचना दी। उसने बताया कि दिन को दिन को प्रेम सिंह, नरेश और पिता ज्ञान चंद घर पर शहद निकाल रहे थे। 

इस पर सोहन लाल पत्नी और जीजा के साथ गांव पहुंचे। दरवाजे में कुंडालगा हुआ था। कुंडा  खोलकर अंदर देखा तो इसके पिता दरवाजे के साथ ही फ र्श पर अर्धनग्न हालत में पड़े थे। शरीर से काफी मात्रा में खून बहकर फ र्श पर गिरा था। शव के साथ ही देसी शराब की टूटी बोतल पड़ी थी। 

पहले भी की थी ज्ञान चंद की पिटाई 

landlord murdered in shimla himachal

बेटे सोहन लाल ने पुलिस को बताया कि इससे पहले तीन जून को भी नरेश कुमार ने पिता के साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत पिता ने थाना बालूगंज में दर्ज करवाई है। प्रेम सिंह भी इससे पहले कई बार पिता के साथ लड़ाई - झगड़ा कर चुका है।

बेटे का आरोप है कि प्रेम सिंह और नरेश नेे पिता को शराब का सेवन करवाने के बाद मिलकर किसी तेजधार हथियार मौत के घाट उतारा है। एसपी शिमला ओमापति जमवाल ने कहा कि शिकायत

के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed