{"_id":"582d29a94f1c1b61369002d8","slug":"land-sale-cheating-case-at-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के फर्जी दस्तावेज देकर डकार लिए छह करोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के फर्जी दस्तावेज देकर डकार लिए छह करोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के थाना सदर में करोड़ों की जमीन सौदे में ठगी का मामला दर्ज किया गया है। इसमें शिकायतकर्ता कंपनी के प्रतिनिधि की ओर से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि दोनों कंपनियों के बीच 280 बीघा भूमि का सौदा 6 करोड़ 25 लाख में हुआ।
विज्ञापन
उनकी कंपनी ने रकम अदा भी कर दी, मगर इसके बदले जो जमीन के दस्तावेज दिए गए है, वे फर्जी तरीके से तैयार किए गए हैं। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक होमस्टेड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट लिमिटेड और अनुग्रह रेजिडेंस प्राइवेट लिमिटेड गुड़गांव के प्रतिनिधि की ओर से थाने में दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि इन कंपनियों और पाइनवुड एग्रीगेटर प्राइवेट लिमिटेड कुफटाधार के बीच जंगल बड़ाबाग शिमला में 280 बीघा भूमि का सौदा हुआ था।
विज्ञापन
इस पर इन कंपनियों ने तय करार के मुताबिक 6 करोड़ 25 लाख की राशि भी उक्त कंपनी को अदा की। इसकी एवज में इस कंपनी तय जमीन के फर्जी दस्तावेज उन्हें दे दिए। शिकायत में इन दोनों कंपनियों ने शिमला के कुफटाधार की रजिस्ट्रड कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और दी गई रकम को वापस दिलवाने की मांग की है। थान पुलिस ने इस भूमि सौदे में हुई करोड़ों की कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन