फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Land Dispute Eight injured in clash between two groups in paonta sahib Himachal Pradesh

जमीनी विवाद को लेकर चलीं तलवारें और लाठियां, आठ घायल

Sun, 30 Jun 2019 01:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 30 Jun 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
Land Dispute Eight injured in clash between two groups in paonta sahib Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत शिवपुर के छावनीवाला में रविवार सुबह दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। तेजधार हथियार और लाठियों से मारपीट करने के आरोप लगे हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज करवाया है। मारपीट में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आईं हैं।

विज्ञापन


दारा सिंह (72) पुत्र हुक्म सिंह निवासी पट्टी नत्था सिंह ने बताया कि मंजीत कौर व कुलजीत कौर के नाम एक-एक बीघा जमीन करीब दो दशक पहले खरीदी थी। रविवार को संगत सिह (60), मेहताब सिंह व रविंद्र सिंह (40) पुत्र संगत सिंह निवासी ग्राम पंचायत शिवपुर के ग्राम छावनीवाला में इसी जमीन पर मक्की की बुआई कर रहे थे। इनका कहना है कि करीब दो दशक पहले भूमि को इस गांव में खरीदा है।
विज्ञापन


16 मई को विवादित भूमि की निशानदेही करवाई गई थी। रविवार को जैसे ही संगत सिंह व उसका बेटा मक्की की बुआई करने लगे। दूसरे पक्ष के तरसेम व रणजीत समेत करीब एक दर्जन लोगों ने तेजधार हथियार व डंडों से मारपीट शुरू कर दी। वहीं, दूसरे पक्ष की तरफ से तरसेम व रणजीत सिंह ने भी मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। भूमि विवाद को लेकर संगत सिंह व रविंद्र सिंह समेत अन्यों पर मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक राजीव चौहान ने कहा कि दो गुटों के बीच मारपीट में करीब आधा दर्ज लोग घायल हैं। उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने कहा कि शिवपुर छावनीवाला में दो गुटों में मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। घायलों का पांवटा सिविल अस्पताल में उपचार करवाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed