{"_id":"584ba53f4f1c1be05944b487","slug":"lady-swallow-poison-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 10 Dec 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के जिला ऊना के हरोली की एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पीड़िता को उपचार के लिए हरोली 108 की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हरोली निवासी हरविंद्र (25) ने शुक्रवार सुबह अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ निगल लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पीड़िता को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया।
विज्ञापन
सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़िता को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल हालत अब खतरे से बाहर है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन