{"_id":"8a23e04ef2348af1a570ea679f39dd32","slug":"lady-commit-suicide-at-baddi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में ही फंदा लगाकर महिला ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में ही फंदा लगाकर महिला ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Fri, 14 Nov 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन के बद्दी के शीतलपुर गांव में एक महिला ने पंखे से से अपना दुपटा बांध कर जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला का एक साल पहले विवाह हुआ था। अपने पीछे दो माह की बच्ची को छोड़ गई है। उधर, महिला की पिता ने ससुराल वालों पर बेटी को तंग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पंचकूला के साकेत क्षेत्र की बीर घघर गांव की इस महिला का एक वर्ष पूर्व शीतलपुर के सौड़ी के साथ विवाह हुआ था। दो माह पूर्व महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। वीरवार को महिला का पति सांय साढ़े बजे घर पर नहीं था।
विज्ञापन
वहीं, महिला की दोनों ननदे अपनी फैक्टरी ड्यूटी से आकर अपने कमरे में थी। काफी देर बाद जब उनकी भाभी बाहर नहीं आई तो उन्होंने उसका कमरा देखा तो वह पंखे में झूल रही थी। दोनों युवतियों शौर मचाया और भाई को फोन करके घर बुलाया।
विज्ञापन
महिला को पंखे से नीचे उतार कर बद्दी सीएचसी लाया गया। सीएचसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार हेंगिंग के चलते ही उसकी मौत हुई है। महिला ने अपने पीछे कोई सुसाईड नोट नहीं छोड़ा है।