{"_id":"57033a7d4f1c1b9861c811f8","slug":"lady-attacked-by-ex-husband-at-kala-amb","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पति ने महिला को चाकुओं से गोदा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले पति ने महिला को चाकुओं से गोदा, आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Tue, 05 Apr 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
महिला को घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस के ईएमटी जुल्फकार व पायलट पवन ने नाहन अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला सिरमौर के कालाअंब में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां यूपी की एक महिला पर उसके पूर्व पति ने सोमवार शाम को चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
महिला को घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस के ईएमटी जुल्फकार व पायलट पवन ने नाहन अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी महिला के पूर्व पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी अनुसार यूपी के देवरिया जिला निवासी नीलम सिंह (22) ने अपने पूर्व पति से तलाक लेकर करीब दो माह पूर्व विशाल श्रीवास्तव के साथ दूसरी शादी की थी जो कि कालाअंब की पायनियर कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन
वह अपनी पत्नी नीलम सिंह को अपने साथ लेकर कालाअंब में रह रहा था। बीते दिन आरोपी पूर्व पति संतोष सिंह का विशाल श्रीवास्तव को फोन आया कि वह कालाअंब आ रहा है। सोमवार शाम को जब वह कंपनी में था तो आरोपी ने महिला को घर में अकेला देखकर उसके ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया जिससे उसकी टांगों सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।
महिला को 108 एंबुलेंस से नाहन अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उधर एसएचओ कालाअंब योगेंद्र सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी संतोष सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।