{"_id":"5d5d2dc38ebc3e6c325819cf","slug":"laborer-murder-in-bhoranj-hamirpur-himachal-prdaesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी की हत्या, पत्नी और साला गायब, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रवासी की हत्या, पत्नी और साला गायब, पुलिस ने शुरू की जांच
Wed, 21 Aug 2019 05:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 21 Aug 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज के शम्मू ताल में एक प्रवासी की हत्या कर दी गई। हत्या की सुई मृतक की पत्नी और साले की तरफ घूम रही है। बताया जा रहा है कि प्रवासी की मौत के बाद उसकी पत्नी और साला दोनों गायब हैं। मृतक की पहचान मंगल (38) गांव बनियानी, डाकघर कनौज, तहसील छिमड़ामहु जिला फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या के आरोप में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उपमंडल में प्रवासी की हत्या के बाद दहशत का माहौल है। भोरंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक अन्य मजदूर पूर्ण लाल पुत्र गुलजारी लाल गांव मियामत डाकघर कला तहसील व थाना कायनगंज जिला फर्रुखाबाद ने मंगलवार को इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
अपनी शिकायत में पूर्ण लाल ने बताया कि मंगल को उसकी पत्नी अर्चना देवी और साले अंकित ने मौत के घाट उतार दिया है। इसके बाद दोनों आरोपी गायब हो गए हैं। यह प्रवासी परिवार उपमंडल भोरंज के शम्मू ताल में किराए के मकान में रहता था। भोरंज पुलिस ने भादसं की धारा 302 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ भोरंज कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन