फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kullu Police Caught Four Crore Heroin Drugs at Kullu.

दिल्ली से 4 करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़ा गया नाइजेरियन नागरिक

Wed, 15 Feb 2017 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 15 Feb 2017 08:51 AM IST
विज्ञापन
Kullu Police Caught Four Crore Heroin Drugs at Kullu.

हिमाचल में कुल्लू पुलिस ने दिल्ली से एक नशे के सौदागर को करीब चार करोड़ की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मणिकर्ण से गिरफ्तार एक तस्कर की निशानदेही पर एक नाइजेरियन नागरिक को करीब डेढ़ किलो हेरोइन के साथ दबोचा है।

विज्ञापन


आरोपी नाइजरियन नागरिक के तार अंतरराष्ट्रीय स्तर के ड्रग सरगना से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पकड़ी गई खेप अफगानिस्तान से पहुंची थी। देशभर में हेरोइन तस्करों का नेटवर्क होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


मामले की जांच के लिए एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस ने गत 11 फरवरी को मणिकर्ण में गश्त के दौरान उड़ीसा निवासी प्रवीण कुमार शामल को 15 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए कैसे पकड़ा गया नाइजीरियन, स्मार्ट निकली पुलिस

Kullu Police Caught Four Crore Heroin Drugs at Kullu.

पूछताछ में प्रवीण ने दिल्ली से नाइजेरियन नागरिक ओके चिकू मेथ्यू से हेरोइन लेने की बात कबूली और ओक चिकू के पास नशे की बड़ी खेप होने की बात कही। जिस पर पुलिस की स्पेशल टीम ने 12 फरवरी रात को दिल्ली के थाना उत्तम नगर के नवादा क्षेत्र में दबिश दी और ओके चिकू मेथ्यू को 1550 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा। जिसे 14 फरवरी को कुल्लू लाया गया।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में ओके चिकू मेथ्यू ने खुलासा किया है कि करीब एक सप्ताह पहले ही उसके बिग बॉस की मौत हो गई है और यह खेप तनजानिया से लाई गई है। जबकि प्रवीण ने पूछताछ में खेप अफगानिस्तान से लाने की बात कही है।

जांच भटकाने की कोशिश कर रहा शातिर, पहले भी पकड़ा था

Kullu Police Caught Four Crore Heroin Drugs at Kullu.

शातिर मेथ्यू पुलिस जांच को भटकाने के लिए बार-बार बयान बदल रहा है। जिसे ध्यान में रखते हुए पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। पूर्व में ओके मेथ्यू 2014 में 20 ग्राम कोकीन के साथ मनाली में पकड़ा गया था।

हालांकि बाद में वह बरी हो गया था। मेथ्यू अन्य लोगों को छोटी खेप बाजार में बेचने के लिए मुहैया करवाता था। गिरोह में कई अन्य सदस्य होने की भी आशंका जताई जा रही है।

इधर, एसपी कुल्लू पदम चंद ने बताया कि एक तस्कर की निशानदेही पर नाइजेरियन नागरिक ओक चिकू मेथ्यू को करीब डेढ़ किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed