फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kullu: Both jail personnel suspended in honeytrap case

कुल्लू: हनीट्रैप मामले में दोनों जेल कर्मी निलंबित

Wed, 02 Jun 2021 12:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Jun 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
Kullu: Both jail personnel suspended in honeytrap case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बहुचर्चित हनीट्रैप मामले में गैंग से सांठगांठ होने के चलते पकड़े गए कुल्लू उपजेल में तैनात दोनों कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले में जेल कर्मियों के निलंबित किए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। दोनों ही आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया था। इस दौरान प्रारंभिक जांच में दोनों हनीट्रैप गैंग के साथ संलिप्त पाए गए हैं।  जिसके बाद एसडीएम ने प्राथमिक तौर पर उन्हें निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


दोनों के खिलाफ अब विभागीय जांच की तैयारी है। बकायदा एसडीएम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश जारी किए हैं। गौर रहे कि 30 मई 2021 को  हनीट्रैप गैंग के साथ दोनों जेल कर्मियों निशांत शर्मा 25 निवासी देहरा तथा सचिन 26  देहरा जिला कांगड़ा मुख्य आरोपी महिला के घर में पाए गए थे। आरोपियों ने इस दौरान शराब भी पी रखी थी। वहीं दूसरी ओर एक आरोपी सिंकदर उर्फ सुरेंद्र को 14 दिन की न्यायिक हिरासत मिली है।
विज्ञापन


 बताया जा रहा है कि हनीट्रैप गैंग सक्रिय होने के बाद एक बार फिर लोगों में डर का माहौल है।  कुल्लू जेल के अधीक्षक का कार्यभार देख रहे एसडीएम सदर डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि जेल पुलिस के दोनों कर्मियों को निलंबित किया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि एक आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस तरह की गतिविधियां चलाने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed