{"_id":"588e170d4f1c1b2f3de80291","slug":"killing-of-calf-in-paonta-sirmour-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौवंश की हत्या, घर से मांस भी बरामद, तीन गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौवंश की हत्या, घर से मांस भी बरामद, तीन गिरफ्तार, एक फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Mon, 30 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सिरमौर जिले की टोका नागला पंचायत के गुलाबगढ़ में गौवंश की हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक फरार है। एक आरोपी के घर से मांस भी बरामद किया गया है। बवाल की आशंका को लेकर यहां पुलिस तैनात कर दी गई है। दावा किया है कि पुलिस पूछताछ में एक आरोपी ने बताया कि बछड़ा खेतों में आ जाता था, इसीलिए उसे मार दिया।
विज्ञापन
पांवटा पुलिस को रविवार सुबह सूचना मिली कि गुलाबगढ़ में बाता नदी के किनारे कुछ लोगों ने रात को बछड़ा काटा है। सूचना पर डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान व सुरक्षा शाखा के मुख्य आरक्षी सेवा सिंह, मामराज व नवराज समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
टीम ने आरोपी के घर और साथ लगते खेतों में छानबीन की। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि गांव के चार लोगों ने इसे अंजाम दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक फरार है। आरोपियों में से एक का कहना है कि गांव में एक बछड़ा खेतों में आ जाता था।
विज्ञापन
देर रात को बाता नदी किनारे ले जाकर बछड़े को काट दिया। सिर, खुर समेत अवशेषों को पानी में बहा दिया है। एक आरोपी के घर से पुलिस ने मांस भी बरामद किया है। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।