फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kidnapping case of schoolgirl registered in kotkhai

एक और गुड़िया का अपहरण, स्कूल से घर जाते वक्त जबरदस्ती गाड़ी में बिठाया

Sat, 28 Oct 2017 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटखाई (रोहड़ू)
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटखाई (रोहड़ू) Updated Sat, 28 Oct 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
kidnapping case of schoolgirl registered in kotkhai

कोटखाई में एक और गुड़िया के अपहरण का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने स्कूली छात्रा का अपहरण कर लिया। गुड़िया स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर जा रही थी। स्कूल गेट के पास ही युवकों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बिठा लिया और वहां से फरार हो गए। 

विज्ञापन


स्कूल शिक्षकों ने वाहन से ही आरोपियों की गाड़ी का पीछा किया और कुछ दूरी पर गाड़ी को रोक कर छात्रा को आरोपियों के चंगुल से छुड़ा लिया। आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया है। शुक्रवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। 
विज्ञापन


इन्हें वहां से चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सभी आरोपी विकासनगर, शिमला के रहने वाले हैं। वीरवार शाम को स्कूल से छुट्टी होने के बाद छात्रा घर जाने के लिए निकली तो स्कूल गेट के पास सौरव ठाकुर, शिवम वशिष्ठ और साहिल पुंटा निवासी विकासनगर, शिमला ने उसे गाड़ी में बैठने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

kidnapping case of schoolgirl registered in kotkhai

इनकार करने पर उसे जबरदस्ती गाड़ी में बिठा लिया और थरोला संपर्क मार्ग की ओर चले गए। स्कूल के दूसरे छात्रों ने घटना की पूरी सूचना शिक्षकों को दी। इसके बाद शिक्षकों ने युवकों की गाड़ी का पीछा किया। शिक्षकों ने करीब एक किलोमीटर आगे बागा पुल के पास गाड़ी को रोक लिया।

शिक्षकों ने छात्रा को युवकों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर युवकों के गिरफ्तार किया। युवकों के खिलाफ छात्रा को अगवा करने का मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार को न्यायालय में पेश करने के बाद युवकों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस थाना कोटखाई के थाना प्रभारी परमजीत ने बताया कि पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed