फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kidnapping case in una

मुझे घर से उठा ले जाने आए थे वो.....

Wed, 16 Apr 2014 11:40 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, ऊना
बयूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 16 Apr 2014 11:40 AM IST
विज्ञापन
kidnapping case in una

उपमंडल अंब के तहत गगरेट थाना क्षेत्र में पड़ते एक गांव की महिला ने उसके साथ कथित रूप से दुराचार के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में पंचायत के पूर्व प्रतिनिधि के बेटे पर आरोप लगाया है और साथ ही कहा कि पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


महिला ने मंगलवार को अंब में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आरोपी ने 10 अप्रैल को उसके साथ उस वक्त जबरदस्ती करने की कोशिश की, जब वह रात को करीब आठ बजे खाना बना रही थी।
विज्ञापन


महिला के अनुसार उसे घर से उठा ले जाने का प्रयास किया गया। इस दौरान घर के बाहर कार सवार कुछ युवक भी थे, जो उसे उठा ले जाने के मकसद से आए थे। महिला का कहना है कि उसका पति अपंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप था कि जब उसके परिवार की ओर से पुलिस में शिकायत की गई तो पुलिस ने पीड़िता के बजाय उसके पति की ओर से शिकायत दर्ज की।

इसके साथ ही पीड़ित परिवार की ओर से यह भी आरोप लगाया गया कि उनके ऊपर समझौता कर लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

इस संबंध में बात करने पर अंब के डीएसपी सागर चंद्र का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।

यदि ऐसा कुछ हुआ है तो पीड़िता और परिवार के सदस्य उनके कार्यालय में सीधे शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। पुलिस की ओर से मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed