बाजार से सामान खरीदने गई नाबालिगों के अपहरण से सनसनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मंडी जिले के तहत अलग-अलग क्षेत्रों से दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण से सनसनी फैल गई है। दोनों मामलों में परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रिस्सा क्षेत्र के अभिभावकों ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 23 अगस्त से गायब है।
आरोप लगाया कि उनकी बेटी को टिकर पंचायत का एक युवक लगातार फोन करके तंग करता था। 23 अगस्त को उनकी बेटी सरकाघाट बाजार में सामान खरीदने के लिए घर से निकली। वहां से आरोपी युवक ने जबरदस्ती उसका अपहरण कर अज्ञात स्थान पर
ले गया है। परिजनों ने कहा कि जब उनकी बेटी शाम को घर नहीं आई तो उन्होंने दो दिन तक अपने रिश्तेदारों के यहां ढूंढा। लेकिन, उनकी बेटी का कोई पता नहीं चला। बाद में उन्होंने आरोपी के घर में पता किया तो वह भी 23 अगस्त से गायब है।
घर लौटा तो बेटी नहीं मिली
अपहरण के दूसरे मामले में बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले के एक प्रवासी मजदूर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह चोलथरा में एक किराये के मकान में रहता है। वह अपनी पत्नी के साथ रोजाना मजदूरी करने क्षेत्र में चला जाता था। वह अपने पांच बच्चों को 13 वर्षीय बेटी के पास छोड़ कर मजदूरी के लिए जाते थे।
लेकिन 21 अगस्त को जब वह पत्नी के साथ घर लौटा तो उनकी बेटी घर पर नहीं थी। जब माता-पिता ने अन्य बच्चों से पूछा तो उन्होंने बताया कि वह दिन के एक बजे बाजार में सामान लेने गई थी। लड़की के परिजनों ने उसको बाजार में ढूंढा। लेकिन, लड़की का कोई पता नहीं चला।
उन्होंने लड़की ढूंढने के लिए बिहार में भी अपने रिश्तेदारों के घरों में फोन किया। लेकिन, उसका कहीं भी पता नहीं चला। नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी सरकाघाट मदन धीमान ने अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।