{"_id":"5a9cf4b24f1c1bbb218b61b9","slug":"kidnapping-and-rape-case-in-bilaspur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बाद नाबालिग लड़की से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण के बाद नाबालिग लड़की से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, भराड़ी (बिलासपुर)
Updated Mon, 05 Mar 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के भराड़ी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे दुराचार करने का मामला सामने आया है। वारदात की शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर छानबीन तेज कर दी है।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार पीड़ित नाबालिग को घुमारवीं का एक युवक फोन पर धमकाता था। लड़की ने बताया कि युवक ने उसे फोन पर धमकाते हुए कहा कि वह उससे मिलने सड़क तक आए नहीं तो वह घर में घुस आएगा।
विज्ञापन
28 फरवरी को डरी सहमी लड़की सड़क पर पहुंची तो युवक ने उसे गाड़ी में खींच लिया और उसे जबरन एक मकान में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया गया। लड़की ने बताया कि गाड़ी एक अन्य व्यक्ति चला रहा था।
विज्ञापन
रात भर लड़की को इसी मकान में रखा गया। दूसरे दिन आरोपी युवक उसे घर तक छोड़ गया। घर लौटने पर परिजन उससे पूछते रहे लेकिन वह चार दिन तक कुछ बताने की स्थिति में नहीं थी।
आखिरकार उसने चार दिन बाद घरवालों को पूरी आपबीती सुनाई जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार ने कहा कि लड़की की शिकायत मिलने के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामले को पोक्सो एक्ट की धारा 376, 363 और आईपीसी 506 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूरी घटना संबंधी पूछताछ कर रही है।