फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kiddnaping case at Una

किडनैपिंगः 14 हजार लाओ और अपना बच्चा ले जाओ

Fri, 18 Apr 2014 09:29 PM IST
Updated Fri, 18 Apr 2014 09:29 PM IST
विज्ञापन
kiddnaping case at Una

‘चौदह हजार लाओ और बच्चा ले जाओ। पैसे न दिए तो बच्चे का वह हश्र करेंगे कि तुमने सपने में भी नहीं सोचा होगा। पुलिस का झमेला खड़ा किया तो ठीक नहीं होगा।

विज्ञापन


यह किसी धारावाहिक या फिल्म का डायलाग नहीं है। बल्कि हकीकत में ऊना के अंब में किडनैपिंग की वारदात हुई है। टकारला क्षेत्र से एक बच्चे को अगवा करने के बाद शातिरों ने फिरौती मांगी।
विज्ञापन


बच्चे के पिता के मोबाइल पर बार बार फोन करने वाले शातिर अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस का कहना है कि बच्चे के पिता की सूझबूझ से शातिर पकड़ लिए गए हैं। हालांकि, अभी तक बच्चे का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिन से गायब है टकराला से एक बच्‍चा

kiddnaping case at Una
पुलिस के अनुसार क्षेत्र के टकारला से एक बच्चा कुछ दिन पहले घर से बिना बताए कहीं चला गया था। उसके पिता ने उसे काफी ढूंढा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

रिश्तेदारों के यहां भी तलाश की लेकिन कुछ न हुआ। कुछ दिनों से बच्चे के पिता के मोबाइल पर फोन आ रहा था कि 14 हजार रुपये लेकर आओ और बच्चे को ले जाओ।

बच्चे के पिता मोहम्मद शमसुदीन ने चालाकी से उन्हें पैसे देने के बहाने अंब बुलाया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने भी बेहद चालाकी से जाल बिछाकर आरोपियों को दबोचने में कामयाबी हासिल की।

फिरौती की रकम मांगने आए दो शातिर पुलिस की गिरफ्त में हैं।

रोपड़ के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

kiddnaping case at Una

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए प्रोबेशनर डीएसपी कुलविंद्र ने दो आरोपियों को दबोचने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले भी बच्चे के पिता के मोबाइल पर फोन आया कि 14 हजार रुपये लाओ और बच्चे को ले जाओ।

पूछने पर फोन करने वाले ने अपना पता रोपड़, पंजाब बताया। बच्चे के पिता ने चालाकी से उन्हें पैसे देने के बहाने अंब बुलाया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

इस पर पुलिस ने एक महिला समेत दो को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ बच्चे को अगवा करने व फिरौती मांगने का मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों की पहचान ज्योति व परमजीत निवासी रोपड़ के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed