पानी के टैंक में मिली कीमैन की लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएच के कीमैन मदन लाल (44) निवासी जबलोग, हीरानगर, टुटू की लाश वीरवार को पानी के टैंक में डूबी मिली है। कीमैन वीरवार सुबह करीब सात बजे हीरानगर में पानी की सप्लाई खोलने गया था।
मगर वापस नहीं लौटा। दोपहर तक जब अन्य क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं आई तो कीमैन की तलाश शुरू हुई। इससे संपर्क करना चाहा लेकिन मोबाइल पर भी बात नहीं हुई। दोपहर को कीमैन की लाश रहस्यमयी हालात में टैंक में डूबी हुई मिली।
जतोग पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। देर शाम को शव परिजनों को सौंप दिया गया। जतोग पुलिस के मुताबिक मदन लाल आईपीएच के टुटू डिविजन में तैनात था। हीरानगर में इसकी ड्यूटी थी।
हीरानगर में था तैनात
पुलिस के अनुसार मदनलाल ने वीरवार सुबह करीब सात बजे पानी के टैंक से एक लाइन खोली। दोपहर तक जब एक ही लाइन में पानी चला रहा और दूसरी लाइन में पानी नहीं आया तो ग्रामीणों ने इधर-उधर फोन घूमाना शुरू किए।
कीमैन के फोन पर पर भी संपर्क करने के प्रयास किए गए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर स्थानीय लोगों ने कीमैन के परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद सभी ने एकजुट होकर कीमैन की तलाश शुरू की। लोगों ने कीमैन की टैंक में डूबी हुई लाश की सूचना फौरन जतोग पुलिस को दी।
टैंक से बाहर मिले कर्मचारी के जूते
कीमैन मदन लाल को जब टैंक से बाहर निकाला गया तो उनकी पैंट घुटनों तक फोल्ड की हुई थी। जूते भी टैंक से बाहर पड़े हुए थे। लोगों का कहना है कि शायद कीमैन टैंक में किसी काम से गया होगा और वहीं डूब गया। थाना प्रभारी बालूगंज विक्रम चौहान ने बताया है कि जतोग पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच की जा रही है।