'खास' शौक के लिए कार चोर बना सिक्योरिटी गार्ड, खुलासे चौंका देंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला पुलिस ने शहर में सक्रिय कार चोर का भंडाफोड़ किया है। शातिर ड्राइविंग के शौक से कारों को चुराता था और पेट्रोल खत्म होने पर कार को वहीं छोड़ देता था। शातिर गाड़ियों को चुराने के लिए मास्टर की रखता था।
शिमला की छोटा शिमला थाने की पुलिस टीम ने मशोबरा के पास जाल बिछा कर शातिर को कार के साथ देखा और पीछा करने पर ढली में रंगे हाथों दबोच कर शातिर को अपनी गिरफ्त में लिया। शातिर अंकुश वर्मा (21 ) जिला शिमला की ठियोग विधानसभा क्षेत्र के घूंड क्षेत्र का रहने वाला है और कमला नेहरू अस्पताल में सिक्योरिटी में गार्ड के तौर पर काम करता है।
छोटा शिमला पुलिस ने कार चोरी के मामले में एक एफआईआर दर्ज थी और उसके बाद पुलिस आरोपी की छानबीन में जुट गई। चौदह अक्तूबर को पुलिस को सूचना मिली की छोटा शिमला से चुराई गई कार ठियोग में देखी गई और शिमला की तरफ जा रही है।
ऐसे गिरफ्त में आया शातिर
थाना प्रभारी धर्म सेन नेगी ने शातिर को कार के साथ रंगे हाथों पकड़ने के लिए दो पुलिस जवानों की टीमों का गठन किया और एक टीम मशोबरा और दूसरी टीम को छराबड़ा में लगा दिया। देर शाम करीब आठ बजे शातिर चोरी की गई कार में ठियोग से शिमला की तरफ आ रहा था और पुलिस ने मशोबरा के पास उसे देख लिया।
उसके बाद पुलिस टीम ने शातिर का ढली तक पीछा किया और जैसे ही शातिर ढली में ट्रैफिक जाम में फंसा पुलिस ने उसे रंगों हाथ कार के साथ गिरफ्त कर दिया। पुलिस ने अंकुश को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया है और पुलिस रिमांड में शातिर ने एक और कार के बारे में बताया जिसे उसने चुराया है पेट्रोल खत्म हो जाने पर उसने कार को चौपाल देहा में छोड़ दिया।
पुलिस ने उस कार को भी बरामद कर दिया है। पुलिस का शक है कि शहर से चुराई गई ज्यादातर कारों में इसी शातिर का हाथ हो सकता है। इसे कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस इससे पूछताछ कर रही है।
ऐसे करता था अंकुश कारों की चोरी
अंकुश पहले से ही उस गाड़ी और गाड़ी के मालिक पर नजर रखता था जिसे उसे चुराना होता था। उस के बाद शातिर उस गाड़ी की चाबी बनाता था और रात के समय उस गाड़ी को खोलकर उसे चुरा लेता था।
उस के बाद शातिर कार को चुरा लेता था और उस कार में अपने पैसों से पेट्रोल भरवाता था और लंबी ड्राइव पर चला जाता था। अगर रास्ते में गाड़ी का तेल खत्म हो जाए तो अंकुश वहीं गाड़ी को छोड़ देता था। अगर तेल बच जाए तो गाड़ी को वापस लाकर उसी स्थान पर छोड़ देता था जहां से उसने गाड़ी चुराई है।
शाम को तेल डाला सुबह को कार गायब
अंकुश ने एक बार एडवांस में ही उस गाड़ी में पेट्रोल भरवा लिया था। एक बार अंकुश ने एक गाड़ी को देखा और उसे लंबी ड्राइव पर ले जाने की ठान ली। एक दिन शाम के समय अंकुश गाड़ी को ले गया और पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप चला गया और तेल भरवा दिया फिर उसे उसी स्थान पर पार्क कर दी जहां से गाड़ी को ले गया था।
अंकुश ने गाड़ी को दूसरे दिन लंबी ड्राइव पर ले जाना था। लेकिन रात को लेट सोने के कारण सुबह अंकुश की नींद लेट खुली और जब वह गाड़ी चुराने गया तो गाड़ी का मालिक उस गाड़ी को पहले ही ले जा चुका था।