शिमला कालका ट्रेक में चलती ट्रेन से गिरा टूरिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला से कालका जा रही ट्रेन से एक पर्यटक गिरकर घायल हो गया। पर्यटक नरेश कुमार हाउस नंबर ई सी 686/4 पंजबीर बाजार, लुधियाना के रहने वाले हैं।
नरेश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ शिमला घूमने आए थे। वीरवार सुबह लौट रहे थे। समरहिल के समीप यह हादसा हुआ। उपचार के लिए इन्हें आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया है।
वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश ने कहा कि घायल की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस के मुताबिक नरेश कुमार पैसेंजर ट्रेन में शिमला रेलवे स्टेशन से कालका के लिए सुबह आठ बजे सवार हुए।
फोटोग्राफी के दौरान गिरा सैलानी
ट्रेन में भीड़ थी। लिहाजा, उनकी पत्नी बच्चों के साथ लेडीज कंपार्टमेंट में सफर कर रही थीं। नरेश दूसरे डिब्बे में सवार थे। ट्रेन धीमी गति से आगे बढ़ रही थी।
नरेश ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर प्राकृतिक सौंदर्य को कैमरे में कैद कर रहे थे। अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और ट्रेन से बाहर जा गिरे। यात्रियों के शोर मचाने पर तुरंत चालक ने ट्रेन को रोका। पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद सैलानी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। रेलवे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।