फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Junior Engineer accused of assaulting Deputy Director of Agriculture suspended

कृषि उपनिदेशक से मारपीट का आरोपी कनिष्ठ अभियंता निलंबित

Wed, 22 Apr 2020 07:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Apr 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
Junior Engineer accused of assaulting Deputy Director of Agriculture suspended
सांकेतिक तस्वीर

कृषि विभाग सिरमौर के उपनिदेशक से मारपीट मामले में आरोपी कनिष्ठ अभियंता को सस्पेंड कर दिया है। आरोपी को सस्पेंड करने के बाद विभाग ने उसे हेडक्वार्टर शिमला भेजा है। विभाग के निदेशक आरके कौंडल ने कनिष्ठ अभियंता को सस्पेंड करने की पुष्टि की है। जबकि, अन्य दो विभागों के आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ अभी कोई कार्रवाई नहीं की है। हालांकि, इस मामले को तकरीबन एक सप्ताह का समय बीत गया है। मामला उजागर होने के बाद अभी एक विभाग ने ही अपने अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन


कृषि विभाग के निदेशक आरके कौंडल ने इस मामले में शिकायत के तुरंत बाद आरोपी जेई के खिलाफ कार्रवाई की। सिरमौर में कृषि उपनिदेशक के पद पर तैनात डॉ. राजेश कौशिक से उनके ही कार्यालय में घुसकर चार आरोपियों ने मारपीट की। यह घटना 15 अप्रैल की है। जब उपनिदेशक लॉकडाउन में  किसानों के पास बनाने के कार्य में जुटे थे। इसी दौरान उन पर चार लोगों ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। दो घंटे तक उनके साथ कार्यालय में मारपीट की। इधर, वन वृत्त सिरमौर के चीफ कंजरवेटर बीएस राणा ने बताया कि शिकायत आने पर कर्मी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed