फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Judge Arrest in Bribe Case at Mandi, Himachal.

कोर्ट में पेश होगा रिश्वत लेने वाला जज, इंसाफ के बदले लिए थे 40 हजार

Fri, 03 Feb 2017 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Fri, 03 Feb 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
Judge Arrest in Bribe Case at Mandi, Himachal.

हिमाचल के मंडी में चेक बाउंस मामले में इंसाफ के लिए 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार सुंदरनगर कोर्ट में एसीजेएम गौरव शर्मा को साथ लेकर विजिलेंस टीम ने सुंदरनगर में उसके बैंक खातों की जांच की।

विज्ञापन


विजिलेंस ने आरोपी जज के क्रेडिट कार्ड और लैपटॉप को अपने कब्जे में लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजिलेंस एनके शर्मा ने भी रिश्वत मामले में पूछताछ की है। दो दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने पर आरोपी जज को दोबारा से अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


रिश्वत मामले की विजिलेंस टीम गहन तफ्तीश कर रही है। आरोपी जज मूल रूप से अमृतसर के गोपालपुर के रहने वाले हैं। वीरवार को विजिलेंस टीम ने आरोपी जज को साथ लेकर सुंदरनगर में उनके बैंक खातों और लॉकरों की छानबीन कर खातों में जमा राशि से संबंधित जानकारी जुटाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला निपटाने के लिए मांगी थी रिश्वत, रंगे हाथ पकड़ा

Judge Arrest in Bribe Case at Mandi, Himachal.

विजिलेंस सरकारी आवास की तलाशी भी ले चुकी है। लेकिन, वहां से कुछ नहीं मिला है। सुंदरनगर के एक व्यवसायी के अदालत में चल रहे चेक बाउंस मामले को निपटाने की एवज में आरोपी जज ने चालीस हजार की रिश्वत की मांग की थी।

व्यवसायी की शिकायत पर विजिलेंस ने जाल बिछा कर गत मंगलवार देर शाम सरकारी आवास पर आरोपी जज को रिश्वत लेते हुए रंग हाथों गिरफ्तार किया था। विजिलेंस थाना मंडी में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

वीरवार को विजिलेंस ने आरोपी जज के सुंदरनगर में बैंक खातों की जांच पड़ताल कर क्रेडिट कार्ड और लैपटॉप को कब्जे में लिया है। बैंक से संबंधित लेनदेन और संपत्ति की भी विजिलेंस गहन छानबीन कर रही है।

विजिलेंस मंडी जोन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू एनके शर्मा ने बताया कि रिश्वत मामले में आरोपी जज से पूछताछ की जा रही है। वीरवार को सुंदरनगर में आरोपी के बैंक खातों की जांच की गई। शुक्रवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed