फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jeep accident five person died in himachal.

बारातियों से भरी जीप खाई में गिरी, छह लोगों की मौत

Fri, 29 May 2015 08:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पांगणा(मंडी)
ब्यूरो/ अमर उजाला, पांगणा(मंडी) Updated Fri, 29 May 2015 08:29 AM IST
विज्ञापन
jeep accident five person died in himachal.

हिमाचल प्रदेश के करसोग-रामपुर मार्ग पर कोटलू के पास वीरवार देर शाम को बारातियों को लेकर जा रही महिंद्रा जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जीप में नौ लोग सवार थे।

विज्ञापन


इस दर्दनाक हादसे में एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही करसोग पुलिस घटनास्थल पर रवाना हो गई। जीप खाई में गिरने पर आसपास के लोग बचाव के लिए लोग मौके पर पहुंचे। अंधेरा होने के कारण खाई से घायलों और मृतकों को निकालने में स्थानीय लोगों व पुलिस को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार चुराग से वापस दलाश लौट रहे बारातियों से भरी जीप वीरवार शाम करीब आठ बजे कोटलू के समीप अनियंत्रित होकर करीब छह सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लोगों ने मौके पर मौत, एक ने रास्ते में तोड़ा दम

jeep accident five person died in himachal.

हादसे के समय जीप में दो महिलाओं समेत नौ लोग सवार थे। गहरी खाई में गिरी जीप के परखचे उड़ गए। हादसे में पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक शख्‍स की अस्पताल जाते समय मौत हो गई।

खाई में जीप गिरने की खबर सुनते आसपास के लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। लोगों ने करसोग पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। करसोग थाना प्रभारी सुनील कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। गहरी खाई से घायलों और मृतकों को काफी मशक्कत से निकाला गया।

मृतकों में तीन आनी के डडोल गांव के रहने वाले थे जबकि दो अन्य चीनी और कोटलू गांव के निवासी थे। वहीं एक मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। डीएसपी सुंदरनगर कुलभूषण वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक महिला समेत छह लोगों की हादसे में मौत हुई है जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed