{"_id":"674a8993326b6e1eff0dcd9e7110b21b","slug":"jeep-accident-at-rohru-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप खाई में लुढ़की, दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीप खाई में लुढ़की, दो लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहडू़
Updated Fri, 12 Sep 2014 09:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना जुब्बल में कुड्डू के समीप बुधवार देर रात एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हुई है। घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दुर्घटना बुधवार देर रात करीब दो बजे हुई। जब बलैरो कैंपर नंबर एचपी 10-1109 सराजी से कुड्डू की ओर जा रही थी कि कुड्डू के समीप गाड़ी गहरी खाई में गिर गई।
लोगों ने वीरवार सुबह करीब नौ बजे दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी देखी और इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना में कुड्डू निवासी 25 वर्षीय प्रदीप और नेपाली मूल के 25 वर्षीय भोला की मौत हुई है।
विज्ञापन
डीएसपी राजकुमार चंदेल ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। केस दर्ज कर लिया गया है।