फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   irregularities found in power connection to apartments in solan city.

अपार्टमेंट्स में बिजली कनेक्शन में गड़बड़झाला

Thu, 07 Jan 2016 01:05 PM IST
Updated Thu, 07 Jan 2016 01:05 PM IST
विज्ञापन
irregularities found in power connection to apartments in solan city.

शहर के मुख्य बड़े-बड़े अपार्टमेंट्स में बिजली कनेक्शन के आवंटन में गड़बड़झाले का अंदेशा है। बिजली कनेक्शन जारी करने को लेकर बोर्ड के कुछ अफसरों की भूमिका संदेह के घेरे में है। आला अधिकारियों को शिकायतें मिली हैं कि नियमों को ताक पर रखकर मिलीभगत से बिजली के कनेक्शन दिए गए हैं।

विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद बिजली बोर्ड ने जांच बैठा दी है। जांच में मुख्य अपार्टमेंट के मालिकों को नोटिस जारी करते हुए 15 दिन के भीतर स्थिति स्पष्ट करने के साथ-साथ बिजली कनेक्शन लेते वक्त दी गई एनओसी तलब की है। यदि तय समय के भीतर नोटिस का जवाब नहीं दिया गया तो बिजली बोर्ड संबंधित अपार्टमेंट में विवादित बिजली कनेक्शनों को काट सकता है।
विज्ञापन


बिल्डरों पर यह लगे आरोप

--एक मामले में आरोप है कि नगर परिषद की तरफ से अतिक्रमण और अनियमितताओं से घिरे अपार्टमेंट को घरेलू और बिजली के कनेक्शन जारी कर दिए गए। इन पर अवैध निर्माण और सरकारी भूमि पर/ सड़क पर कब्जा करने पर नगर परिषद अधिनियम 211 के तहत नोटिस जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- एक मामले में आरोप है कि विद्युत बोर्ड द्वारा धरातल मंजिल की एनओसी के आधार पर चार व्यक्तियों के नाम पर बुहमंजिला इमारत में बिजली के कनेक्शन आवंटित कर दिए गए। जिससे नगर परिषद को लाखों का घाटा हो रहा है। वहीं एक अन्य मामले में

आरोप है कि नगर परिषद और नगर नियोजन विभाग की तरफ से अनापत्ति प्रमाण पत्र एक मंजिला का लिया गया और कनेक्शन पांच मंजिला तक जारी कर दिए गए। यहीं नहीं कुछ मामलों में आरोप है कि घरेलू कनेक्शन पर व्यावसायिक कार्य हो रहे हैं।

नोटिस जारी, 15 दिन में मांगा जवाब

irregularities found in power connection to apartments in solan city.

शिकायत में कहा गया है कि विद्युत कनेक्शन की छानबीन की जाए। नियमों के विपरीत लिए गए कनेक्शनों को काटा जाए। साथ ही जिन-जिन अधिकारियों द्वारा भवन मालिकों को नियमों को ताक पर रखकर कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए हैं।

उन अधिकारियों पर जांच बिठाकर कार्रवाई की जाए। वहीं आरटीआई एक्टिविस्ट प्रेम सिंह टंगाणियां ने भी इस संदर्भ में सूचनाएं मांगी हैं। जिसके आधार पर कई अनियिमतताएं बिजली बोर्ड के आला अधिकारियों के समक्ष रखी गई हैं।

विद्युत बोर्ड के एसडीओ बृजेश सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद अर्पाटमेंट मालिकों के खिलाफ बोर्ड ने नोटिस जारी किए है। 15 दिनों के अंदर जवाब मांगा है।

अगर इन अर्पाटमेंट मालिकों द्वारा कनेक्शन लिए जाने में किसी भी तरह की अनियमितता पाई जाती है तो बोर्ड द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed