{"_id":"5899d8084f1c1bc155379349","slug":"iph-employee-commit-suicide-at-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएच कर्मी ने होटल में की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी ये वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईपीएच कर्मी ने होटल में की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी ये वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 08 Feb 2017 08:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी शहर में एक होटल में ठहरे आईपीएच विभाग के कर्मी ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी और ऋण को आत्महत्या करने की वजह बताया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस के अनुसार धर्म सिंह (51) पुत्र रघु राम निवासी मलवाना डाकघर टिक्कर तहसील बल्ह मंडी शहर में होटल में रुका हुआ था। सुबह जब व्यक्ति ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो होटल के कर्मचारी ने बाहर से दरवाजे को खोला।
विज्ञापन
कर्मचारी ने व्यक्ति को कमरे में बेसुध पाया। होटल मालिक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया। जिसमें मृतक ने ऋण को आत्महत्या का कारण बताया है।
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने जोनल अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने भी मौके का दौरा किया। उन्होंने मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों को बारीकी से जांच के आदेश दिए।
एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। होटल के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।