फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   International Weightlifter's parents threaten to kill at hamirpur

अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर के माता-पिता को मिली जान से मारने की धमकी

Mon, 23 Apr 2018 12:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो,हमीरपुर Updated Mon, 23 Apr 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
International Weightlifter's parents threaten to kill at hamirpur

अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर विकास ठाकुर के माता-पिता को जान से मारने की धमकी मिली है।  पीड़ित पक्ष ने इस मामले की शिकायत पुलिस चौकी टौणी देवी में दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


विकास के पिता बृज ठाकुर का कहना है कि शनिवार दोपहर को जब वह अपने घर पटलांदर में थे तो करीब आधा दर्जन लोग उनके घर के बाहर गाली-गलौज कर कर रहे थे। जब उन्होंने उन लोगों को ऐसा करने से रोका तो वह उनके साथ झगड़ा करने लगे।
विज्ञापन


 विकास की माता बाहर आईं तो उन लोगों ने उनके साथ भी गाली-गलौज किया। उन लोगों ने वहां से जाते-जाते उन्हें और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी है। गौर हो कि विकास ठाकुर हाल ही में गोल्ड कोस्ट में हुई कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे पूर्व वर्ष 2014 की कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने देश की झोली में सिल्वर डाला था। उधर, पुलिस चौकी टौणी देवी से जांच अधिकारी ओमराज का कहना है कि इस बारे में शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed