फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Income tax team raid kaveri jewelers showroom

ज्वेलर्स शोरूम में आयकर विभाग की छापेमारी, व्यवसायियों में हड़कंप

Fri, 02 Dec 2016 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब(सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब(सिरमौर) Updated Fri, 02 Dec 2016 11:41 AM IST
विज्ञापन
Income tax team raid kaveri jewelers showroom

नोटबंदी के बाद देशभर में हरकत में आए आयकर विभाग ने छापेमारी शुरू कर दी है। पांवटा साहिब स्थित कावेरी ज्वेलर्स के शो रूम में वीरवार को आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी। इससे पांवटा बाजार के व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। आयकर विभाग की टीम ने सुबह 10 बजे कावेरी ज्वेलर्स के शो रूम में छापा मारा। 

विज्ञापन


आयकर टीम के अधिकारी दो गाड़ियों में उत्तराखंड एवं हिमाचल पुलिस के साथ पहुंचे। इसमें अजय सोलकर, मूल्यांकन अधिकारी और आयकर कमिश्नर शामिल रहे। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम ने कावेरी ज्वेलर के पांवटा साहिब स्थित शो रूम सहित विकासनगर व देहरादून स्थित शो रूमों पर भी एक ही समय छापा मारा।

विज्ञापन

पांवटा, देहरादून, विकासनगर के शोरूम में एक ही समय में मारा छापा

Income tax team raid kaveri jewelers showroom

विभागीय टीम शो रूम में रिकार्ड खंगालने में जुटी हुई है। नोटबंदी के बाद सिरमौर में किसी व्यवसायी पर यह पहली रेड है। इस रेड के बाद पांवटा के अन्य बड़े व्यापारियों में भी हड़कंप मच गया है। उल्लेखनीय है कि कावेरी ज्वेलर्स में आयकर विभाग ने दूसरी बार छापेमारी की है।

इससे पूर्व भी आयकर विभाग की टीम कावेरी ज्वेलर्स के शो रूम में दबिश दे चुकी है। वीरवार शाम तक आयकर विभाग की टीम पुलिस को साथ लेकर रिकार्ड खंगालने में जुटी हुई थी। शो रूम के दरवाजे बंद थे। दस्तावेजों में क्या कुछ निकल कर आ रहा है इसकी कोई सूचना किसी को नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed