बद्दी: फार्मा कंपनी में आयकर विभाग का छापा, छानबीन के बाद सील
सूत्रों से पता चला है कि टॉर्क फार्मास्यूटिकल्स पर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल सहित देशभर में छापा मारा है। इसमें कंपनी का मुख्य कार्यालय, सभी ब्रांच ऑफिस, फैक्टरी और गोदाम शामिल हैं। ऐसा भी बताया जा रहा है कि कंपनी के मालिक के घर पर भी दबिश दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की नामी कंपनी टॉर्क फार्मास्यूटिकल्स कंपनी के मुख्य कार्यालय, सभी ब्रांच ऑफिसों, फैक्टरी और गोदामों में आयकर विभाग ने एक साथ छापे मारे हैं। बुधवार सुबह 7:00 बजे बद्दी और झाड़माजरी यूनिट पहुंची टीमों ने उद्योग को सील कर दिया है। कंपनी के मालिक के घर पर भी दबिश दी गई है। ये टीमें कुछ मोबाइलों और दस्तावेजों को जब्त कर साथ ले गई हैं। झाड़माजरी स्थित प्लांट में 7:00 बजे की शिफ्ट शुरू होनी थी, लेकिन इससे पहले ही आयकर विभाग की छह गाड़ियां पहुंच गईं और प्लांट को सील कर दिया गया। उद्योग का जो स्टाफ भीतर था, वह अंदर रह गया और जो बाहर थे, वह बाहर रह गए।
सूत्रों के मुताबिक अंदर जाते ही टीम ने सबके मोबाइल कब्जे में ले लिए और पड़ताल शुरू कर दी। हिमाचल समेत पंजाब और हरियाणा में भी टॉर्क फार्मास्यूटिकल्स कंपनी के गोदामों में छापे मारे गए हैं। इन टीमों में गुरुग्राम, पंजाब और हरियाणा के अधिकारी शामिल थे। एएसपी बद्दी नरेंद्र कुमार ने बताया कि आयकर विभाग ने पुलिस बल की मांग की थी, जो उन्हें उपलब्ध करा दिया गया था।
इन उत्पादों को तैयार करती है कंपनी
टॉर्क फार्मास्यूटिकल कैप्सूल, टैबलेट, ड्राई सिरप, ऑरल सिरप, इंजेक्शन, स्किन क्रीम, शैंपू और आयुर्वेदिक उत्पाद।