Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chaos at CHC over newborn's death, accused of not providing oxygen when baby's condition worsened during delivery

Jaunpur News: नवजात की मौत पर सीएचसी में हंगामा, प्रसव के दौरान बच्चे की हालत बिगड़ने पर ऑक्सीजन नहीं लगाने का आरोप

Sat, 14 Nov 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Chaos at CHC over newborn's death, accused of not providing oxygen when baby's condition worsened during delivery
मौत के बाद सिरकोनी अस्पताल जुटे परिजन। संवाद
सिरकोनी। नेहरू नगर सीएचसी में शुक्रवार को प्रसव के दौरान नवजात की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टरों पर प्रसव में लापरवाही बरतने और नवजात की हालत बिगड़ने पर ऑक्सीजन नहीं लगाने का आरोप लगाया। वहीं, सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने नवजात के मृत पैदा होने का दावा किया है। अधीक्षक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जलालपुर के सैदपुर गांव निवासी राजकुमार बनवासी की पत्नी अंजली देवी को बृहस्पतिवार को प्रसव पीड़ा हुई। वह अपनी सास रेनू देवी और गांव की आशा कार्यकर्ता के साथ नेहरू नगर सीएचसी पहुंची। रेनू देवी के अनुसार, वहां मौजूद डॉक्टरों ने सामान्य प्रसव होने की बात कही। कुछ देर बाद अंजली ने बेटे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान ही बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। इस पर डॉक्टरों ने बच्चे में ऑक्सीजन की कमी बताते हुए यहां ऑक्सीजन की सुविधा नहीं होने की बात कही और उसे शहर के किसी दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा।
विज्ञापन

परिजन नवजात को बाइक से लेकर जौनपुर के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को परिजन दोबारा सीएचसी पहुंचे। डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। थाना प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रसव में लापरवाही के संबंध में परिजनों ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों को समझाकर घर भेज दिया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि नवजात मृत पैदा हुआ था। परिजन बच्चे को जीवित मानकर शहर के एक निजी अस्पताल ले जाने लगे। चिकित्सकीय टीम ने उन्हें जौनपुर जाने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक से नवजात को ले गए शहर, एंबुलेंस नहीं मिली
नवजात की हालत बिगड़ने पर उसे शहर के अस्पताल ले जाने की सलाह देने के बावजूद परिजनों को एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई। ऐसे में परिजन नवजात को बाइक से लेकर निकले। रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना ने सीएचसी में आपात स्थिति के दौरान एंबुलेंस उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, सीएचसी अधीक्षक का कहना है कि बच्चा मृत पैदा हुआ था और परिजनों के नहीं मानने पर चिकित्सकीय टीम ने उन्हें जौनपुर ले जाने की सलाह दी थी।


दो वर्ष पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
सीएचसी में प्रसव के बाद नवजात को जिला अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिलने का मामला पहले भी सामने आ चुका है। करीब दो साल पहले लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी विशाल कुमार की पत्नी कंचन देवी के प्रसव के बाद नवजात की हालत बिगड़ गई थी। परिजन उसे बाइक से जौनपुर ले जा रहे थे, लेकिन कबूलपुर बाजार पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। उस समय भी एंबुलेंस नहीं मिलने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed