Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Younger brother kills elder brother after being stopped from eating meat and drinking alcohol

Hardoi News: मांस खाने, शराब पीने से रोकने पर छोटे भाई ने बड़े की हत्या की

Fri, 13 Nov 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Younger brother kills elder brother after being stopped from eating meat and drinking alcohol
फोटो-02- राधे श्याम। फाइल फोटो
विज्ञापन

फोटो-03- घटना के बाद बिलखती राधेश्याम की पत्नी राधा। संवाद
फोटो-04- घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद-
सिर और चेहरे पर ईंट से ताबड़तोड़ वार किया, ईंट बरामद, आरोपी हिरासत में
पुलिस और मृतक की पत्नी को आरोपी ने ही दी घायल हो जाने की सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
संडीला (हरदोई)। नगर के मोहल्ला बरौनी में पूजा स्थल के पास मीट खाने और शराब पीने से रोकना युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। नाराज छोटे भाई ने ईंट सिर और चेहरे पर मारकर युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना में इस्तेमाल ईंट भी पुलिस ने बरामद कर ली है। खास बात यह है कि आरोपी ने ही शुक्रवार सुबह पुलिस और मृतक की पत्नी को घर में गिरकर चोटिल हो जाने की सूचना दी थी।
बरौनी निवासी राधेश्याम (37) प्लंबर थे। उनकी पत्नी राधा अपने पांच बच्चों के साथ गाजियाबाद में रहती है। राधा वहीं एक फैक्टरी में काम करती है। बरौनी में राधेश्याम अपने छोटे भाई घनश्याम के साथ रहते थे। दिवाली पर घर आईं राधा बच्चों के साथ भाई दूज पर अपने मायके छनोइया गई थी। बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद राधेश्याम सो गए थे। देर रात घनश्याम शराब और मीट लेकर घर आया था। देर रात घर में ही पूजा स्थल के पास मीट गर्म करने लगा और वहीं शराब पीने लगा। इसी दौरान राधेश्याम जाग गया।
विज्ञापन

पूजा स्थल के पास शराब पीने और मीट गर्म करने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने घनश्याम को डांट दिया। इसको लेकर विवाद हुआ और इसी बीच घनश्याम ने ईंट से राधेश्याम के सिर और चेहरे पर वार कर दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद शुक्रवार सुबह घनश्याम ने खुद ही पुलिस और भाभी राधा को फोन कर बताया कि घर में गिर जाने से राधेश्याम के चोट लग गई है। मौके पर पहुंची पुलिस को हालात देखकर शक हुआ और घनश्याम को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान घनश्याम ने पूरी घटना पुलिस को बता दी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक की पत्नी राधा की शिकायत पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
पूरा होने को था खुद के घर का ख्वाब, मगर चली गई जान
राधेश्याम को प्रधानमंत्री आवास योजना (नगरीय) के तहत आवास निर्माण के लिए पहली किस्त के ढाई लाख रुपये मिले थे। इन रुपयों से मकान का काफी हिस्सा बन गया था। निर्माण कार्य के लिए ही मौके पर ईंटें पड़ी थीं। दिवाली पर पूजन कर राधेश्याम अपने भाई के साथ यहीं रहने लगा था। खुद के मकान का ख्वाब पूरे होने को था लेकिन बृहस्पतिवार रात हुई घटना में राधेश्याम की जान चली गई और अब जो हालात हैं उनमें छोटे भाई और हत्यारोपी घनश्याम को जेल जाना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed