फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Including principal FIR against four in ragging case

रैगिंग मामले में प्रिसिंपल सहित चार के खिलाफ एफआईआर

Sun, 31 Aug 2014 11:26 AM IST
Updated Sun, 31 Aug 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
Including principal FIR against four in ragging case

गौतम ग्रुप आफ कॉलेज हमीरपुर के इंजीनियरिंग के छात्र की आत्महत्या के मामले में प्रिंसिपल, संस्थान प्रबंधन और दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मृतक छात्र अमित कुमार के पिता दीपचंद की शिकायत पर पुलिस ने रैगिंग का मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। एफआईआर में 2 युवकों बालकृष्ण और ऋषि गौतम को नामजद किया गया है।
विज्ञापन


बालकृष्ण मृतक का क्लासमेट है। पुलिस कॉलेज प्रिंसिपल और रैगिंग के आरोपी दोनों युवकों की गिरफ्तारी जल्द कर सकती है। पुलिस ने मृतक छात्र के रूममेट के भी ब्यान दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

Including principal FIR against four in ragging case

गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेज हमीरपुर के सिविल इंजीनियरिंग के छात्र अमित कुमार ने वीरवार रात को किराये के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

आरोप है कि अमित को उसकी कक्षा का एक छात्र बालकृष्ण और एक अन्य युवक फोन पर धमकी दे रहे थे। अमित ने इसकी लिखित शिकायत कॉलेज के प्रिंसिपल से भी की थी।

लेकिन कॉलेज प्रिंसिपल ने इसको गंभीरता से नहीं लिया। न ही मामला एंटी रैगिंग कमेटी को सौंपा गया। धमकी से सहमे अमित ने वीरवार को आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।

उधर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शमशेर सिंह का कहना है कि आत्महत्या और रैगिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed