{"_id":"e2abcd1e901aa34f4ea6062039518d74","slug":"in-kanda-jail-amrish-rana-is-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर बैठा है यह खूंखार कातिल, जानना नहीं चाहेंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हड़ताल पर बैठा है यह खूंखार कातिल, जानना नहीं चाहेंगे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 19 Apr 2014 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडा जेल अधीक्षक को हटाने, जेल बदलने और खुद का नार्को टेस्ट करवाने जैसी विभिन्न मांगों पर कैदी अमरीश राणा भूख हड़ताल पर है। अमरीश राणा पिछले 50 दिन से हड़ताल पर है।
विज्ञापन
हत्या के तीन मामलों, लूटपाट, जेल तोड़कर भागने और पुलिस कर्मियों पर हमलों के 9 से अधिक संगीन मामलों में सजाएं काट रहा अमरीश राणा पहले भी जेल प्रशासन के खिलाफ कई बार भूख हड़ताल कर चुका है।
विज्ञापन
यह कई दिन तक लगातार कंडा जेल में ही हड़ताल कर रहा था। भूख हड़ताल के कारण तबीयत बिगड़ने के बाद उसे आईजीएमसी शिमला में भर्ती करवाया गया है। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच राणा कई हफ्तों से अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
यहां जेल प्रबंधन बार बार इसे हड़ताल तोड़ने के लिए कह चुका है लेकिन यह मांगें पूरी किए बिना मानने को तैयार नहीं है।
उधर, एडीजीपी एसआर मरडी ने बताया कि यह कोई बड़ा मामला नहीं है। कोशिश की जा रही है कि वह अपना अनशन खत्म कर दे। उन्होंने बताया कि इस बारे में लगातार इससे बात की जा रही है।