फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   In college two student association fight each other, chaos

ऊना कॉलेज में हंगामा, दो गुटों के बीच हाथापाई

Thu, 24 Jul 2014 08:30 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, ऊना
ब्ूयरो/अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 24 Jul 2014 08:30 AM IST
विज्ञापन
In college two student association fight each other, chaos

हिमाचल के जिला ऊना कॉलेज में बुधवार को दो छात्र संगठनों के बीच विवाद खड़ा हो गया। थोड़ी ही देर में बात विवाद से बहस और फिर हाथापाई शुरू हो गई।

विज्ञापन


इस दौरान जब हंगामा हुआ तो कॉलेज में अफरातफरी मच गई। मारपीट देखकर कई छात्र सहम गए। हिंसा के बीच पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस के आने की सूचना मिलते ही कुछ छात्र दीवार फांदकर भाग गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एबीवीपी कार्यकर्ता सुबह कॉलेज में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। एबीवीपी का आरोप है कि इसी दौरान कुछ बाहरी तत्व वहां आ धमके। किसी बात को लेकर विवाद हो गया और बात हाथापाई तक जा पहुंची। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस को भी मौके पर पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसयूआई के समर्थक हैं बाहरी तत्व

In college two student association fight each other, chaos

एबीवीपी के इकाई सचिव शिवम पराशर ने कहा कि कॉलेज में बाहरी तत्व घूम रहे हैं। ये एनएसयूआई के समर्थक हैं। कॉलेज में शैक्षणिक माहौल को बिगाड़ रहे हैं।

कॉलेज प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। एबीवीपी ने बाहरी तत्वों पर रोक लगाने के लिए कॉलेज प्रशासन से कई बार आग्रह किया लेकिन कुछ नहीं किया गया। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष करुण शर्मा ने कहा कि कॉलेज में एबीवीपी शैक्षणिक माहौल बिगाड़ रही है।

कालेज प्राचार्य डा.एसके चावला ने बताया कि कॉलेज में बाहरी तत्वों पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। यदि कोई कॉलेज में इस तरह के शरारती तत्व पाए जाते हैं तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed