फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   imprisonment to accused in firing case

सावड़ा गोलीकांड के आरोपियों को तीन साल की सजा

Fri, 01 Aug 2014 05:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू Updated Fri, 01 Aug 2014 05:58 PM IST
विज्ञापन
imprisonment to accused in firing case

साल 2008 में शिमला के साथ लगते सावड़ा में हुए बहुचर्चित गोलीकांड में अदालत ने चार व्यक्तियों को आरोपी मानकर विभिन्न धारों के तहत सजा सुना दी है। सभी आरोपियों को तीन साल कैद की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन


2008 में सावड़ा कुडडू प्रोजैक्ट में चल रही हड़ताल को रुकवाने व कुछ मजदूर नेताओं को हत्या के प्रयास में फंसाने का षडयंत्र किया गया था। इसी षडयंत्र के तहत निर्माण में लगी निजी कंपनी के पूर्व डीजीएम एचके सिंह पर रोहडू निवासी रोहित कामटा, प्रमोद नेगी व प्रदीप कुमार ने देसी कट्टे से गोली चलाई थी।
विज्ञापन


जांच के दौरान खुलासा हुआ कि षडयंत्र में रोहित कामटा, प्रमोद नेगी व प्रदीप कुमार के साथ पूर्व डीजीएम एचके सिंह भी शामिल था। अब जेएमआईसी जुब्बल धीरू ठाकुर ने चारों व्यक्तियों को आरोपी मानकर सजा सुना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों को आर्म्स एक्ट की धारा के तहत तीन साल का कारावास व एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अतिरिक्त आईपीसी की धारा 182 व 120-बी के तहत एक माह की सजा व एक हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।


अदालत ने जुर्माना अदा करने के लिए आरोपियों को पंद्रह दिन का समय दिया है। पंद्रह दिनों में जुर्माना न देने पर पंद्रह दिन के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई गई है। मामले की जानकारी सहायक जिला न्यायवादी भैरव नेगी ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed