{"_id":"5ee399278ebc3e42db6afc18","slug":"illicit-liquor-seized-at-himachal-punjab-border-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल-पंजाब की सीमा पर दो लाख किलो कच्ची लाहन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिमाचल-पंजाब की सीमा पर दो लाख किलो कच्ची लाहन बरामद
Fri, 12 Jun 2020 08:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना/नंगल
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना/नंगल
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 12 Jun 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब और हिमाचल पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पंजाब-हिमाचल सीमा पर बसे मजारी और डबट गांवों से दो लाख किलोग्राम लाहन (कच्ची शराब) की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कच्ची शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों राज्यों पर बसे गांवों से अवैध तरीके से शराब का अवैध कारोबार चल रहा था।
विज्ञापन
दोनों राज्यों की पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांव मजारी और डबट में छापा मारकर दो लाख किलोग्राम कच्ची शराब और शराब बनाने की सात चालू भट्ठियां पकड़ी हैं। मामले की पुष्टि एसएसपी रोपड़ स्वप्न शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब-हिमाचल की सीमा पर बड़े स्तर पर अवैध देसी शराब बनाने की भट्ठियां चल रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आपरेशन शुरू किया। अल सुबह तीन बजे शुरू हुआ यह आपरेशन दोपहर एक बजे खत्म हुआ। इस काम में पुलिस की 22 टीमें शामिल रहीं। हर टीम में सात पुलिस कर्मी मौजूद थे। एसएसपी ने बताया कि पंजाब सीमा में लगभग 6 किलोमीटर के दायरे में यह आपरेशन चला कर जांच की गई।
विज्ञापन
इस काम में हिमाचल पुलिस का भी सहयोग लिया गया। शराब माफिया इन गांवों में शराब बनाने के बाद पंजाब में इसकी तस्करी करते थे। बीते पांच वर्षों के दौरान इन लोगों पर 26 मामले पंजाब जबकि 38 मामले हिमाचल में दर्ज हुए हैं। इस मौके पर थाना प्रभारी नंगल इंस्पेक्टर पवन चौधरी, एएसआई बलराम शर्मा, हवलदार बलविंद्र सिंह और हवलदार लेखराज आदि भी उपस्थित रहे।