{"_id":"5df0f9418ebc3e878f25b6d7","slug":"illegal-pistol-and-two-cartridges-recovered-from-young-man-of-delhi-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में दिल्ली के युवक से अवैध पिस्तौल और दो कारतूस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुल्लू में दिल्ली के युवक से अवैध पिस्तौल और दो कारतूस बरामद
Wed, 11 Dec 2019 07:42 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 Dec 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कुल्लू जिले के बजौरा में भुंतर पुलिस ने नाकाबंदी पर एक युवक को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। युवक से दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्जकर पिस्तौल और दोनों राउंड को अपने कब्जे में ले लिया है। भुंतर पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को दिल्ली से मनाली जा रही एक बस को जब पुलिस ने रुटीन चेकिंग के लिए रोका तो शक होने पर पुलिस की टीम ने युवक की तलाशी ली।
विज्ञापन
युवक के कब्जे से एक पिस्तौल और दो राउंड भी मिले। जांच के दौरान युवक की पिस्तौल बिना लाइसेंस की पाई गई। युवक ने किस मकसद से अवैध पिस्तौल अपने पास रखी थी और क्यों दो कारतूस के साथ घूम रहा था, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत 28 वर्षीय गौरव भारद्वाज निवासी होजा, पुलिस थाना नरेला नजदीकी कोऑपरेटिव बैंक, उत्तरी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। पुलिस युवक से पूछताछ करने में जुट गई है। युवक से जो पिस्तौल मिली है, वह देसी है। इसको लेकर पूरी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन