नाजायज संबंधों के शक से दुखी होकर पति ने उठाया ऐसा खतरनाक कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाजायज संबंधों के शक से दुखी होकर पति ने उठाया ऐसा खतरनाक कदम कि परिवार में मातम छा गया। अवैध संबंधों के शक में एक अधेड़ व्यक्ति में अपने घर पर पंखे से फंदाकर लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें पत्नी के अवैध संबंधों का जिक्र किया है। उधर, पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई ने भी अवैध संबंधों का आरोप लगाया है।
पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर पत्नी व अन्य एक व्यक्ति पर आईपीसी की धारा 306, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
जब दरवाजा तोड़कर कमरे में देखा तो...
पुलिस को तहरीर में भाई ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसके परिवार के सदस्यों ने बताया कि उसके भाई ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया है और खोल नहीं रहा है। जब दरवाजा तोड़कर कमरे में देखा तो वह रस्सी के सहारे पंखे पर झूला हुआ था।
उपप्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर से शव को नीचे उतारा। पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें पत्नी के अवैध संबंधों का जिक्र है।
मृतक क्वार्टर में रहता था। जब भी वह उससे मिलता था तो पत्नी के एक व्यक्ति से अवैध संबंधों का जिक्र करता था। वह इससे काफी परेशान रहता था और दोनों में झगड़ा भी होता था।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि एक व्यक्ति के फंदा लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी व अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है, छानबीन जारी है।