फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   husband brunt her with fire wood in chamba himachal.

पत्नी के मुंह पर मार दी जलती हुई लकड़ी, बुरी तरह झुलसी

Sun, 24 May 2015 07:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Sun, 24 May 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
husband brunt her with fire wood in chamba himachal.

चंबा साहो क्षेत्र में एक महिला ने सास और पति पर उसे जलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जबकि महिला का मेडिकल करवा लिया गया है। महिला कुंतो देवी निवासी साहो ने पुलिस को बताया कि 21 मई को जब वह खाना बना रही थी तो उसके पति नारायण सिंह ने सास गुड्डो देवी के बहकावे पर चूल्हे से जलती हुई लकड़ी उस पर मार दी।
विज्ञापन


जिससे उसका मुंह झुलस गया और उसे चोट पहुंची है। इस दौरान उसकी सास गुड्डो देवी ने भी महिला से मारपीट की और उसे जख्मी कर दिया।

पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 323, 324 व 34 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले से जुड़े लोगों से भी कड़ी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के पड़ोसियों के भी बयान जरूरत पड़ने पर लिए जा सकते हैं। उधर, महिला ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। महिला ने बताया कि इससे पूर्व भी उसके साथ मारपीट जैसी घटनाएं होती रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed