फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Husband arrested for murdering woman, seized assets of accused

महिला की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, आरोपी की संपत्ति जब्त

Tue, 04 Feb 2020 04:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Feb 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
Husband arrested for murdering woman, seized assets of accused
सांकेतिक तस्वीर

रामशहर में पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में लंबी छानबीन के बाद उसके पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की संपत्ति भी जब्त कर ली है। महिला मंडी से ससुराल रामशहर आई थी। 4 अप्रैल 2019 को मृतक महिला के पुत्र ने रामशहर थाना में हत्या का मामला दर्ज करवाया करवाया था। पुलिस ने जांच में महिला के पति को सीआरपीसी 82, 83 के तहत दोषी पाया और उसकी पैतृक संपत्ति भी जब्त कर ली। मृतक महिला का मंडी के नेरचौक में मायका है जहां पर उसकी दुकान को आग लग गई थी। इसके चलते 17 मार्च 2019 को वह नेरचौक से अपने ससुराल चंगर च्योणी आ गई थी। जिस शख्स से उसने विवाह किया था, वह पहले से विवाहित था और उसके दो बच्चे भी थे।

विज्ञापन


बाद में महिला का शव बरामद हुआ था। महिला के पुत्र प्रतीक ठाकुर पुत्र अमर सिंह निवासी गांव सनयाट्रड डाकघर तलयाड़ तहसील सदर मंडी ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2017 में इसकी माता शशि ठाकुर ने देवराज ठाकुर निवासी गांव चंगर च्योणी डाकघर बदोखरी तहसील रामशहर के साथ दूसरी शादी की थी। देवराज ठाकुर का व्यवहार शुरू से ही इसकी माता के साथ ठीक नहीं था और देवराज झगड़ालू किस्म का व्यक्ति है। इसकी माता 17 मार्च को नेरचौक से अपने ससुराल चंगर च्योणी आ गई थी और इन्होंने अपनी माता को बार-बार फोन किया।
विज्ञापन


उसकी मां का फोन बंद था और देवराज भी फोन नहीं उठा रहा था। 22, 23 मार्च को इन्होंने देवराज को फोन किया लेकिन फोन से किसी अन्य व्यक्ति और एक औरत ने बात की। इसके बाद वह अपने भाई के साथ वीरवार को देवराज के घर आए तो इन्होंने देखा कि कमरे का दरवाजे के साथ एक खुला ताला लटका था। जैसे ही इन्होंने दरवाजा खोला तो इनकी माता कमरे के फर्श में बीछे बिस्तर पर मृत पड़ी थी। पुत्रों ने आरोप लगाया था कि जब से इनकी माता ने देवराज से विवाह किया था, तब से देवराज इनकी माता को बेवजह तंग करता था। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति देवराज को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में उसे आरोपी पाया गया है जिसके चलते उसकी पैतृक संपत्ति भी जब्त कर ली है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed