{"_id":"5e9c7d808ebc3e6fec33a388","slug":"hunters-killed-bear-attack-on-police-team-in-anni-kullu-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारियों ने मार डाला भालू, मौके पर गई पुलिस पर बरसाए पत्थर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिकारियों ने मार डाला भालू, मौके पर गई पुलिस पर बरसाए पत्थर
Sun, 19 Apr 2020 10:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, आनी (कुल्लू )
अमर उजाला नेटवर्क, आनी (कुल्लू )
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच शिकारियों ने जंगलों का रुख कर लिया है। निरमंड विकास खंड के कुशवा और खरगा के बीच मावा खड्ड में शिकारियों ने भालू को मार दिया। इसकी सूचना मिलते ही ब्रो थाना से शनिवार शाम को पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
मावाखड्ड में पहुंचते ही अज्ञात लोगों ने टीम पर पर पथराव शुरू कर दिया। इससे पुलिस कर्मचारियों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस कर्मियों ने भागकर जान बचाई। अंधेरा होने के कारण भालू का शिकार करने वाले नहीं पकड़े जा सके हैं। बहरहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
डीएसपी आनी अनिल कुमार ने बताया कि रविवार को भालू का शव पोस्टमार्टम करवाया गया है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस पर हुए हमले के बाद पूरे क्षेत्र में आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी गई है। डीएफओ लूहरी चंद्रभूषण शर्मा ने कहा कि संबंधित आरओ से उन्हें सूचना मिली थी कि मावाखड्ड में एक भालू मरा हुआ है। इसके बाद उन्होंने विभागीय जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन