भाई ने किया नाबालिग का सौदा, 50 हजार में बेच डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग को उसके भाई ने शादी करवाने के नाम पर 50 हजार में बेच दिया। यही नहीं, बहन और उसकी सहेली को तीन दिन तक बंदी भी बनाए रखा। हिमाचल पुलिस ने मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला पकड़ा है। सिरमौर पुलिस के अनुसार नाबालिग को परिजनों ने ही शादी के नाम पर 50 हजार में बेच दिया।
यही नहीं नाबालिग की जबरन शादि करवाने के लिए उसे और उसकी सहेली को तीन दिनों तक बंदी बनाकर रखा गया। किसी तरह बच कर निकली पीड़िता और उसकी सहेली पुलिस के पास पहुंची और पूरे मामले का भंडाफोड़ किया। जिससे अंतरराज्यीय मानव तस्करी रैकेट का पर्दाफाश और कई खुलासे होने की संभावना है।
दूरदराज गिरीपार क्षेत्र की एक नाबालिग ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 19 जनवरी को करीब साढ़े 12 बजे आरोपी सोमपाल उर्फ काणा नाम का एक व्यक्ति कार लेकर पांवटा साहिब आया। यहां वह और उसकी सहेली किराये के कमरे में रहती हैं।
भाई ने दिया धोखा, 50 हजार में बेचा
लड़की के साथ उसका भाई और एक अन्य युवक भी था। नाबालिग का भाई नीरज, संदीप और काणा उसे और उसकी सहेली को एक कमरे में ले गए। जहां पर सोहन लाल भी मौजूद था। लड़की के भाई ने कहा कि ये सब उनके रिश्तेदार हैं।
तुम दो दिनों के लिए इनके साथ हरियाणा चली जाओ। सहेली को भी हरियाणा जाने के लिए तैयार कर दिया। शाम को करीब 7 बजे कुरुक्षेत्र के गांव मंगोली जटान पहुंचे। यहां आरोपियों ने एक नाबालिग को हरियाणा निवासी शिव कुमार को 50 हजार रुपये में बेच दिया। सहेली को भी वहां छोड़ आए।
20 जनवरी को सुबह आरोपी भाई संदीप, सोनू और काणा वापस पांवटा आ गए। लड़कियों ने घर जाने की बात कही तो आरोपी शिव कुमार ने कहा कि तुम घर नहीं जा सकतीं। एक को उसके भाई और उसके साथियों ने 50 हजार में बेच दिया है।
अब तेरी शादी अपने भाई रणधीर के साथ करवानी है। इन आरोपियों ने दोनों को 22 जनवरी तक कमरे में बंधक बनाकर रखा। किसी तरह मौका पाकर दोनों भागने में सफल रहीं। इसके बाद सीधा पांवटा पुलिस थाने पहुंची। पूरी दास्तान पुलिस अधिकारियों को बताईं।
अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार
इसके बाद पुलिस टीम हरकत में आ गई और हरियाणा व हिमाचल के 4 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए है। एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवान ने कहा कि मानव तस्करी मामले का पर्दाफाश किया गया है। इस मामले में परिजन भी नाबालिग को बेचने में शामिल हैं। अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मानव तस्करी मामले में हरियाणा व हिमाचल क्षेत्र के आरोपी शामिल हैं। एसपी ने पत्रकारों को बताया कि गिरीपार क्षेत्र की एक नाबालिग को हरियाणा में बेच दिया गया। 50 हजार में आरोपियों ने सौदा किया। इस मामले में नाबालिग का भाई भी शामिल है। पीड़ित लड़की व उसकी सहेली को जबरन कमरे में बंधक बना कर रखा गया।
गिरोह के सभी आरोपियों को दबोचा जाएगा। अब तक आरोपी भाई नीरज, संदीप, सोहन लाल उर्फ सोनू, सोमपाल उर्फ काणा तथा हरियाणा निवासी शिव कुमार और रणधीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 370, 349 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।