फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC RM and two employees suspended for embezzlement

गबन के आरोप में एचआरटीसी के आरएम और दो कर्मचारी निलंबित

Thu, 10 Sep 2020 10:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Sep 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
HRTC RM and two employees suspended for embezzlement
एचआरटीसी - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल पथ परिवहन निगम के देहरा डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक, सेक्शन अधिकारी और कनिष्ठ सहायक को गबन के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। एचआरटीसी डिपो देहरा में कुछ समय पहले ऑडिट हुआ था। अनियमितताओं के चलते इन कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि देहरा डिपो में कुल साढ़े 12 लाख रुपये की गड़बड़ी पाई गई है। इसमें देहरा डिपो में 9 लाख रुपये की राशि के सरकारी पैसे का गबन किया गया है और साढ़े तीन लाख रुपये की राशि कर्मचारियों को अतिरिक्त दे दी गई है। 

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देहरा में तैनात दो कर्मचारियों ने 9 लाख रुपये का घोटाला कर कुछ राशि को अपने खातों में भी ट्रांसफर कर लिया था। देहरा में कुछ दिन पहले एचआरटीसी में घोटाला होने की चर्चा थी जिसके चलते एक ऑडिट टीम आई थी। ऑडिट पूरा होने के बाद कुल साढ़े बारह लाख रुपये की गड़बड़ी पाई गई। उधर, एचआरटीसी के हमीरपुर वृत्त के डीएम अवतार सिंह कंवर ने बताया कि देहरा डिपो में ऑडिट के दौरान अनियमितताओं के चलते क्षेत्रीय प्रबंधक और दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। गबन के पैसे की रिकवरी कर ली जाएगी। तीनों सस्पेंड कर्मचारियों का मुख्यालय हमीरपुर अटैच किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed