फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc bus driver crush under bus.

दर्दनाक हादसाः अपनी ही बस के नीचे कुचला गया चालक

Wed, 24 Jun 2015 09:03 AM IST
Updated Wed, 24 Jun 2015 09:03 AM IST
विज्ञापन
hrtc bus driver crush under bus.

मौत किस तरह आ जाए किसी को पता नहीं चलता। ऐसा ही कुछ एचआरटीसी बस चालक के साथ हुआ। यह चालक अपनी ही बस के नीचे कुचला गया। हादसा बैजनाथ डिपो के बस चालक के साथ हुआ जिसकी ठाकुरद्वारा के पास अरला गांव में एक हादसे में मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुरेश कुमार निवासी रिवालसर मंडी के रूप में हुई है। बैजनाथ डिपो की बस रूट लुधियाना-बैजनाथ सोमवार रात पौने आठ बजे लुधियाना से बैजनाथ आ रही थी। अरला गांव के पास उक्त बस का पिछला टायर पंचर हो गया। इसके चलते बस के चालक सुरेश कुमार ने पंचर टायर को बदलने के लिए जैक लगाया था कि जैक अचानक फिसल गया।
विज्ञापन


इस हादसे में बस की कमानियों के सिर पर गिरने के कारण सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे 108 एंबुलेंस में टांडा ले जाया जा रहा था कि सुरेश ने ठाकुरद्वारा के आगे रेलवे फाटक के पास दम तोड़ दिया। सुरेश अपने पीछे एक बेटे और एक बेटी को छोड़ गया है। बैजनाथ डिपो के प्रबंधक बेनी प्रसाद ने बताया कि लगभग अढ़ाई वर्ष से सुरेश उनके डिपो में काम कर रहा था। प्रबंधन की ओर से 1 लाख रुपये फौरी राहत के तौर पर दे दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां फंदे से झूली महिला

hrtc bus driver crush under bus.

वहीं, कांगड़ा के देहरागोपीपुर के हरिपुर थाना के तहत वनखंडी के गांव समेली में एक विवाहिता ने रसोईघर में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को सिविल अस्पताल देहरा में होगा।

पुलिस के अनुसार कुशला देवी पत्नी वरिंद्र कुमार निवासी समेटी मंगलवार को अपने रसोईघर में काम कर रही थी। मृतका की सास घर से बाहर काम कर रही थी। जबकि उसका पति अपने काम पर गया हुआ था। दोपहर के समय सास रसोईघर में लौटी तो उसने अपनी बहू को फंदे से लटके देखा।

सास ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को बताया। इसके बाद घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया। महिला अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गई है। महिला के मायके घियोरी पंचायत में हैं। उसका विवाह करीब 11 साल पहले समेली निवासी वरिंद्र के साथ हुआ था। उसका पति निजी लैब में काम करता है। इधर, महिला के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को ससुराल वाले तंग करते थे।

दो युवकों ने निगला जहर

hrtc bus driver crush under bus.

वहीं, कांगड़ा के भवारना के लोअर खैरा और अटियाला दाई में दो युवकों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा टांडा अस्पताल में भरती है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस के मुताबिक पहले मामले में अशोक कुमार (42) निवासी लोअर खैरा ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने पर उसे टांडा अस्पताल ले जाया गया। यहां पर उसने दम तोड़ दिया। अशोक के परिजनों ने प्राथमिक जांच में किसी पर भी कोई शक नहीं जाहिर किया है। पुलिस ने अशोक के शव का पोस्टमार्टम टांडा में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

अशोक शादीशुदा था और चालक था। वहीं अटियाला दाई में अंकुश ने गलती से जहर निगल लिया। इसका उपचार टांडा में चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अंकुश भी ड्राइवर है। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed