{"_id":"60b515358ebc3e7517725a7f","slug":"honeytrap-case-both-jail-department-employees-sent-on-two-days-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनीट्रैप मामला: दो दिन की रिमांड पर भेजे जेल विभाग के दोनों कर्मचारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हनीट्रैप मामला: दो दिन की रिमांड पर भेजे जेल विभाग के दोनों कर्मचारी
Mon, 31 May 2021 10:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 31 May 2021 10:26 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि दोहरानाला में लोगों के घर में मारपीट करने और चोरी करने के आरोप में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें जेल विभाग के दो कर्मचारियों का शामिल होना हैरान करने वाला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले की आरोपी रही महिला उसके दो साथी और दो जेल विभाग के कर्मचारियों को कोर्ट में पेश किया। जहां दोनों कर्मचारियों दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। जबकि मामले में जमानत पर रिहा हुई महिला सहित दो महिलाओं को कोर्ट ने 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। इसके अलावा आरोपी सिकंदर को भी पुलिस रिमांड पर रखा गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि दोहरानाला में लोगों के घर में मारपीट करने और चोरी करने के आरोप में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें जेल विभाग के दो कर्मचारियों का शामिल होना हैरान करने वाला है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि हनीट्रैप केस की सरगना रही महिला के साथ जेल विभाग के कर्मी क्या कर रहे थे। अब पुलिस दोनों से पूरे प्रकरण को लेकर पूछताछ कर रही है। दोनों कर्मचारियों की विभागीय जांच करवाने और उनको सस्पेंड करने के लिए कुल्लू जेल के अधीक्षक का कार्यभार देख रहे एसडीएम कुल्लू डॉ. अमित गुलेरिया ने संबंधित विभाग को अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन