फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Una murder case police files fir

पैसों के लेनदेन को लेकर खूनी झड़प, डंडे से युवक की हत्या

Sat, 12 Aug 2017 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 12 Aug 2017 08:58 AM IST
विज्ञापन
Himachal Una murder case police files fir

हिमाचल के जिला ऊना के चताड़ा में दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक को मामूली चोटें आई हैं। मृतक युवक की पहचान शिवम (24) पुत्र राकेश किशनपुरा जालंधर के रूप में हुई है। शिवम चताड़ा के दिल्ली एन्क्लेव कॉलोनी में एक किराये के मकान में रहता था।

विज्ञापन


वारदात के पीछे के मुख्य कारण पैसों का लेनदेन बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्या के आरोप में चताड़ा निवासी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात शिवम अपने भाई सत्यम के साथ दूध लेने के लिए बाइक पर जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान चताड़ा गांव के दो युवकों शीतल एवं मोहित ने उनका रास्ता रोक लिया। दोनों में पैसे के लेनदेन को लेकर जबरदस्त बहस हो गई। जिस पर शीतल ने शिवम पर डंडे से हमला कर दिया। मारपीट होता देख सत्यम भी बीच बचाव करने लगा, इसी दौरान शिवम को ईंट लग गई जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद शिवम के पिता मौके पर पहुंचे और शिवम को उपचार के लिए ऊना अस्पताल लाए, जहां से गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाते समय शिवम ने दम तोड़ दिया।


सूचना मिलने के बाद शुक्रवार सुबह एएसपी मदन लाल कौशल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हत्या के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई के बयान दर्ज किए गए हैं। बयानों के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed